पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी कुर्रम जिले में दो कबीलों के बीच जमीन को लेकर पिछले आठ दिनों से चल रही झड़पों में कम से कम 50 लोगों की मौत

पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी कुर्रम जिले में दो कबीलों के बीच जमीन को लेकर पिछले आठ दिनों से चल रही झड़पों में कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है और 120 से अधिक लोग घायल हो गए हैं.पुलिस के अनुसार यह झड़प अफगानिस्तान की सीमा से सटे इस क्षेत्र के बोशहरा इलाके में जमीन के विवाद के कारण शुरू हुईं.

कुर्रम के डिप्टी कमिश्नर जावेदुल्लाह महसूद ने बताया कि कबायली बुजुर्गों की मदद से शनिवार को हिंसाग्रस्त इलाकों में अस्थायी युद्धविराम लागू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि अब पूरे जिले में हालात काबू में हैं. झड़पें रुक गई हैं. सुरक्षा बलों को पूरे इलाके में तैनात किया गया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]