भाजपा मण्डल ओबरा ने किया संगठन महापर्व सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन।
भाजपा मण्डल ओबरा ने किया संगठन महापर्व सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन।

राजेश तिवारी (संवाददाता)
ओबरा / सोनभद्र -भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आज बी एम एस कार्यालय ओबरा में ” संगठन महापर्व सदस्यता अभियान ” कार्यक्रम के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ पंo दीन दयाल उपाध्याय व डॉo श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जी ने भाजपा के सदस्यता अभियान महापर्व के अन्तर्गत सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में लोगों भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने का आग्रह किया। जिसमें जिला, मण्डल एवं बूथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को क्रमशः 1000 ,500 व 200 की संख्या में सदस्यों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने का आग्रह किया। इस अवसर पर वीरेंद्र मित्तल, रविंद्र गर्ग, अमित मित्तल, विकास सिंह, दशरथ शुक्ला, अरविंद सोनी, पंकज गौतम, नारायण मण्डल सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री पवन कुमार मिश्रा ने किया।
