SL vs NZ: टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका ने मचाया धमाल

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गॉल में खेला जा रहा है। श्रीलंकाई टीम में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। श्रीलंका ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 602 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 88 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके बाद कीवी टीम को फॉलोऑन का सामना करना पड़ा। श्रीलंका के पास पहली पारी में 514 रनों की लीड थी। ये टेस्ट क्रिकेट की तीसरी सबसे बड़ी लीड है जिसमें विरोधी टीम को फॉलोऑन दिया गया है। इसके अलावा WTC के इतिहास की यह सबसे बड़ी है, जहां विरोधी टीम को फॉलोऑन का सामना करना पड़ा है।
न्यूजीलैंड की टीम के साथ कुछ ऐसा ही 2002 में हुआ था। तब पाकिस्तान ने कीवी टीम को 570 रनों की लीड के साथ फॉलोऑन दिया था। कीवी टीम टेस्ट क्रिकेट की पहली टीम बन गई है। जिसे विरोधी टीम ने दो बार 500+ रन की लीड हासिल करके फॉलोऑन दिया है । कीवी टीम इस मैच में भी मुश्किल में नजर आ रही है। कीवी टीम को इस सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अगर वो इस मैच में हार जाते हैं तो वो श्रीलंका इस सीरीज को 2-0 से जीत लेगी।
कोई भी नहीं तोड़ पाया है इंग्लैंड का रिकॉर्ड
इंग्लैंड के पास आज भी फॉलोऑन के साथ सबसे बड़ी लीड का रिकॉर्ड हैं। ये लीड 702 रन की थी। उन्होंने 86 साल पहले इस रिकॉर्ड को बनाया था। उन्होंने 1938 में ओवल में एक टेस्ट मैच में 103 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 201 रन पर आउट कर दिया था।
