बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा चार अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में अपने गृह जिले बिलासपुर का दौरा करेंगे

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा चार अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में अपने गृह जिले बिलासपुर का दौरा करेंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद नड्डा का अपने गृह जिले का यह पहला दौरा होगा.
हिमाचल के बिलासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा बीजेपी विधायक शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 4 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों के साथ-साथ एम्स बिलासपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे.
नड्डा जिला बार एसोसिएशन बिलासपुर की बैठक में भी जाएंगे. उन्होंने बीजेपी सदस्यता अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक पार्टी ने जिले में एक लाख सदस्य बना लिए हैं. उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान जारी रहेगा.
