प्रोजेक्ट अलंकार के तहत मल्टीपर्पज हॉल का भूमिपूजन कर विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने किया शुभारम्भ

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत मल्टीपर्पज हॉल का भूमिपूजन कर विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने किया शुभारम्भ ।

राजेश तिवारी (संवाददाता)

ओबरा-उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में चलाए जा रहे प्रोजेक्ट ‘अलंकार’ के तहत स्थानीय पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ओबरा, सोनभद्र में एक भव्य मल्टी पर्पज हॉल का भूमिपूजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने भूमि पूजन कर मल्टी पर्पज हॉल निर्माण का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।इसी क्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि मल्टी पर्पज हॉल के निर्माण से विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के साथ यह छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. भावना शुक्ल ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्रदेश भर में राजकीय एवं अर्धशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में वृहद निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इन निर्माण कार्यों का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें भविष्य की चुनौतियों से निपटा जा सके।जलपुरुष रमेश सिंह यादव ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि इस पहल से छात्राओं को न केवल बेहतर सुविधाएं मिलेंगी बल्कि उनके शैक्षिक स्तर में भी सुधार होगा।कार्यक्रम से पहले नेता प्रतिपक्ष ने शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज,इस्लामिया स्कूल,सरस्वती विद्या मंदिर,डीएवी,ओबरा पीजी कालेज एवं स्वामी सत्यानन्द सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आदि का भी भ्रमण किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव,पूर्व अध्यक्ष संजय यादव,विजय यादव,रमेश सिंह यादव,नगर अध्यक्ष सुनील पवार,सतेन्द्र मोहन ओझा,योगाचार्य अजय पाठक,अखिलेश जिज्ञासु,त्रिरत्न शुक्लेष,ज्युतेश कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक गण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्य क्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]