सोनभद्र के मॉनिटरिंग सेल/थाना करमा पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 नफर अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा
श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत जनपद सोनभद्र के मॉनिटरिंग सेल/थाना करमा पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 नफर अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा-

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कॉन्विक्शन” के तहत प्रदेश में घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने एवं अपराधियों को मा0 न्यायालय में अधिकाधिक सजा कराये जाने हेतु विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्वक निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण तथा मा0 न्यायालय में सघन पैरवी हेतु प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाए जाने के लिए निर्देशित कार्य योजना के क्रम में मॉनिटरिंग सेल/थाना करमा पुलिस द्वारा थाना करमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-168/2015 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित प्रकरण में 02 नफर अभियुक्तगण 1. डाक्टर उर्फ मैसुद्दीन पुत्र गुलाम मोहम्मद 2. युनूस पुत्र गुलाम अहमद निवासीगण खुटहनिया थाना करमा जनपद सोनभद्र के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 25.09.2024 को माननीय न्यायालय जेएम सोनभद्र द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम में एक हजार रूपये तथा 11 पशु क्रूरता अधिनियम में 50 रूपये के दण्ड से दण्डित किया गया व न्यायालय उठने तक के दण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड न अदा करने पर प्रत्येक अभियुक्तगण को 07 दिवस का साधारण कारावास भुगतना होगा ।
