पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने भारतीय रेलवे पर तंज कसते हुए कहा, ट्रेन के पटरी से उतरने के मामले में ‘विश्व रिकॉर्ड’ बना दिया

पिछले कई दिनों में देश के अलग-अलग राज्यों से रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर, पत्थर, सरिया जैसा सामान मिलने की घटनाएं सामने आई हैं. हालांकि, इन घटनाओं में हताहत की कोई खबर नहीं मिली. लेकिन ममता बनर्जी की टिप्पाणी से सियासी माहौल गरमा गया है.पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने भारतीय रेलवे पर तंज कसते हुए कहा, कि उसने ट्रेन के पटरी से उतरने के मामले में ‘विश्व रिकॉर्ड’ बना दिया है.

भारत ने ट्रेन के पटरी से उतरने में विश्व रिकॉर्ड बनाया

ममता बनर्जी की यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में एक खाली मालगाड़ी के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने की घटना के कुछ घंटों बाद आई. उन्होंने मीडिया से बाचतीत के दौरान कहा, रेलवे में हो क्या रहा है? आज भी ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर आई है. रेलवे ने ट्रेन के पटरी से उतरने के मामले में विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. लेकिन कोई कुछ नहीं कहता?

बंगाल की सीएम ने आगे कहा, लोगों की सुरक्षा खतरे में है और वे ट्रेन से सफर करने से डर रहे हैं. रेल मंत्री कहां हैं? केवल चुनाव के दौरान वोट मांगने से काम नहीं चलेगा. जब लोग खतरे में हों, तो आपको उनके साथ खड़े होना होगा.

न्यू मयनागुड़ी स्टेशन पर मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे

आपको बता दें कि जलपाईगुड़ी जिले के न्यू मयनागुड़ी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक खाली मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए. अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 6.20 बजे हुई. इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. दो बार रेल मंत्री का पदभार संभाल चुकीं ममता ने दावा किया कि, उन्होंने विभाग को सुचारू रूप से चलाया और पश्चिम बंगाल के लिए कई परियोजनाओं को मंजूरी दी.

उन्होंने कहा, रेल मंत्री के रूप में मैंने बंगाल के लिए दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी थी. रेलवे ने एक हालिया रिपोर्ट में बताया था कि अगस्त के बाद से देश भर में ट्रेन को पटरी से उतारने की 18 कोशिशें हुईं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]