रविचंद्रन अश्विन ने जसप्रीत बुमराह को कहा ट्रक, फिर बोले- भारतीय क्रिकेट का कोहिनूर


टीम इंडिया स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट का कोहिनूर करार दिया है. इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों की समझ पर भी सवाल उठाए हैं, जो बुमराह के चोटिल होने के निशाना बनाते रहे हैं.

अश्विन ने कहा कि बिना कोई शक वह फिटेस्ट क्रिकेटर हैं, जो कड़ी धूप में भी 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉल फेंकते हैं, जो बिल्कुल आसान काम नहीं है. अश्विन ने बुमराह की अहमियत को एक टिप्पर लॉरी (ट्रक) और मर्सेडीज बेन्ज का उदाहरण देकर अपनी बात समझाई.

अश्विन के इस पहले शो में सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विमल कुमार ने भी भाग लिया था. उन्होंने ही अश्विन से बुमराह पर प्रतिक्रिया मांगी थी क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस को लेकर कुछ हल्ला मच गया है. इस पर अश्विन ने जवाब देते हुए बताया कि लोग सवाल पूछते हैं और चाहते हैं कि जवाब भी वही मिले जो वह सोच रहे हैं. ऐसा नहीं होता है.

इसके बाद उन्होंने अश्विन या किसी भी तेज गेंदबाज के चोटिल होने पर कहा कि तेज गेंदबाज का चोटिल होना स्वभाविक है क्योंकि वह पूरी टीम का बोझ लेकर आगे बढ़ता है. अश्विन ने इस बात को एक लॉरी और मर्सेडीज बेन्ज का उदाहरण देकर यह समझाया. अश्विन ने कहा, ‘जसप्रीत बुमराह एक फास्ट बॉलर है. वह इतनी धूप में 145 km/h की रफ्तार पर बॉल फेंकता है. वह इतनी मेहनत करता है. वह भारतीय क्रिकेट का कोहिनूर हीरा है.’

इसके बाद अश्विन ने बुमराह की तारीफ करते हुए उनकी तुलना महान ऑलराउंडर कपिल देव से की. उन्होंने कहा, ‘कपिल देव के बाद क्या कोई बॉलर इतना बड़ा हुआ क्या?, जो मैच जिताकर दे रहा हो. बुमराह आया.’ उन्होंने कहा कि बुमराह की फिटनेस पर सवाल उठाने वाले समझे कि लॉरी और मर्सेडीज बेन्ज में फर्क होता है.

मर्सेडीज बेन्ज को महंगी गाड़ी है, शॉफर ड्रिवन है, उसका महंगा स्पेयर पार्ट्स है. लेकिन एक टिप्पर लॉरी सोचिए कैसा है? उसे सारा भार उठाकर नॉर्थ से साउथ तक जाना है और उसे चलने पड़ेगा और ऐसे में लॉरी खराब होता ही है. इसी तरह फास्ट बॉलर भी चोटिल होता है वह स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबरकर 145 डाल रहा है. वह भारतीय क्रिकेट का कोहिनूर डायमंड है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]