“महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत पेंटिंग-स्केचिंग प्रतियोगिता का आयोजन”
“महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत पेंटिंग-स्केचिंग प्रतियोगिता का आयोजन”

संवाददाता रितेश शर्मा
‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर, सोनभद्र के संयोजन में 23 सितम्बर को प्रात:10 बजे से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के सातवें दिन विश्विद्यालय परिसर में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा “स्वच्छता और स्वास्थ्य” विषय पर ‘पेंटिंग-स्केचिंग’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों द्वारा बहुत उच्च स्तरीय पेंटिंग बनाये गये। तीन घण्टे के इस आयोजन के पश्चात सभी प्रतिभागियों ने अपने पेंटिंग का डिस्प्ले कर सभी दर्शकों का ध्यान ‘स्वच्छता ही सेवा है’ थीम पर आकषिर्त किया। यह कार्यक्रम श्रीमती अजय लक्ष्मी (कार्यक्रम अधिकारी) के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। आयोजन के दूसरे सत्र में ‘सात-दिवसीय स्वास्थ्य सेवा प्रशिक्षण शिविर’ जो ‘प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा बस्ती’ शक्तिनगर में 17 सितम्बर से चल रहा था, के समापन की घोषणा की गई। समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत डाॅ प्रभाकर लाल (कार्यक्रम अधिकारी) ने किया। आयोजन में सहभाग कर रहे शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों और सभी स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार सह सादर धन्यवाद डाॅ विनोद कुमार पाण्डेय (कार्यक्रम अधिकारी) द्वारा ज्ञापित गया। ज्ञात है कि एनटीपीसी परिसर में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन हो रहा है। आयोजन में डॉ छोटेलाल प्रसाद (पीआरओ), डाॅ मनोज कुमार गौतम, सोनी, संध्या, वंशिका, चरितार्थ, कविता, ज्योति, रिंकी, राब्या, रिया, काजल, शकुन्तला का अनुकरणीय योगदान रहा।
