सड़क पर बैठे मवेशियों के झुंड को तेज रफ्तार हाइवा ने बेरहमी से कुचला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। सड़क पर बैठे मवेशियों के झुंड को तेज रफ्तार हाइवा ने बेरहमी से कुचल दिया। जिसके कारण मौके पर ही 18 मवेशियों ने दम तोड दिया और आधा दर्जन के करीब मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए है।

वहीं सड़क हादसे की वारदात को अंजाम देकर आरोपी हाइवा चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया है।

दरअसल दरअसल यह पूरी घटना सीपत थाना क्षेत्र का है। जहां के निर्माणाधीन नेशनल हाईवे के सड़क पर मवेशियों का झुंड बैठा हुआ था। इसी बीच तेज रफ्तार हाइवा चालक ने बैठे मवेशियों को बेरहमी से कुचल दिया। जिसके कारण मौके पर ही 18 मवेशियों ने दम तोड दिया और आधा दर्जन के करीब मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैल गई जिसके बाद गौ सेवकों और स्थानीय लोगों की सहायता से मवेशियों को सड़क से हटाने का काम किया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]