गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 6 मजदूरों की मौत

कानपुर देहात के औद्योगिक क्षेत्र रनिया में एक गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में दिवाली को देखते हुए तेजी से और दोगुनी स्पीड से कम किया जा रहा था. दिवाली नजदीक थी, जिसके चलते ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए फैक्ट्री मालिक ने मजदूरों की मांग देखते हुए कुछ मजदूरों की तलाश भी करवाई थी.वहीं गुजरात से घर वापस लौटे 11 मजदूरों को अपने घर के पास ही कहीं काम की तलाश थी. इसलिए सभी ने फैक्ट्री में काम शुरु कर दिया. लेकिन सभी मजदूर यहां हादसे का शिकार हो गए और 6 मजदूरों की मौत हो गई.

सभी 11 मजदूरों ने इस फैक्ट्री में पहले दिन ही नाइट की शिफ्ट में ज्वाइनिंग की. फिर सुबह फैक्ट्री में अग्निकांड हो गया. फैक्ट्री के अंदर के हिस्से में ये सभी मजदूर गद्दा बना रहे थे. फैक्ट्री के बाहरी हिस्से में केवल तीन सुरक्षा गार्ड ही थे. तेज धमाके के बीच आज लगी और पल भर में ही आग की लपटें आसमान छूने लगी और अंदर फसे सभी मजदूरों की चीख पुकार बाहर तक सुनाई देने लगी.
फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी की मनाए तो फैक्ट्री मालिक को ज्यादा मुनाफा दिवाली में कामना था. जिसके चलते फैक्ट्री में दिन रात काम किया जा रहा था. मशीनें चौबीस घंटे चल रही थी और हीट होने के कारण मशीन में आग लगी और बड़ा धमका हुआ जिससे ये अग्निकांड हुआ.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]