सोनभद्र: गुरमुरा मिनी गोवा अबाड़ी चौराहे पर चिकन कॉर्नर शॉप का हुआ उद्घाटन
सोनभद्र: गुरमुरा मिनी गोवा अबाड़ी चौराहे पर चिकन कॉर्नर शॉप का हुआ उद्घाटन

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) चोपन विकासखंड क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत गुरमुरा चौराहे पर अटल द्वार के सम्मुख मिनी गोवा अबाड़ी संपर्क मार्ग पर शुक्रवार की शाम गांव के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा “रामबचन चिकन कॉर्नर शॉप” का उद्घाटन कर शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन के अवसर पर सभी को निशुल्क चिकन बिरयानी, अंडा फ्राई का स्वाद चखाया गया। उद्घाटन से पहले ही सूचना पर पहुंचे फ्री खाने वाले लोगों की भीड़ लग गई। नंदलाल गोंड ग्राम पंचायत सदस्य ने बताया उद्घाटन के प्रथम दिन किसी से भी पैसा नहीं लिया गया। चिकन खाने वाले सभी प्रेमियों को निशुल्क में चिकन फ्राई खिलाया गया। जानकारी के लिए आपको बताते चलें गुरमुरा से मिनी गोवा अबाड़ी अटल द्वार के ठीक सामने रामबचन चिकन कॉर्नर शॉप है। यूं तो आपने कई बार चिकन फ्राई, अंडा फ्राई, बिरयानी खाई होगी, बेशक चिकन मटन या फिर वेज बिरयानी का जायका लिया होगा। लेकिन रामबचन चिकन कॉर्नर शॉप चिकन फ्राई का जायका कुछ और है। यहां चिकन फ्राई अंडा, फ्राई खाने के लिए लोग अपने बारी का इंतजार करते हुए दिखे। बिरयानी खाने के शौकीन शाम होते ही पहुंचना शुरू हो गए थे। वही त्रिलोकी नाथ गोड़ पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य ने बताया मांस खाने का शौक रखने वाला शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे रामबचन के हाथ का बना हुआ चिकन पसंद न हो। वही रामसुंदर गोंड, राजाराम गोंड ने बताया रामबचन चिकन कॉर्नर शॉप में आपको बेहतरीन फूड मिल जाएगा। जिसे चखने के बाद आप भी इसके दीवाने हो जाएंगे। यहां पर आपको स्वाद का बेहतरीन अंदाज मिलेगा। इस अवसर पर रामसुंदर गोंड, राजाराम गौड़, कैलाश सिंह, जीत सिंह, रामबरन, दशरथ सिंह, वासुदेव, रामशरण, छोटेलाल, रामबचन, धनु सेठ, बंधु, सहदेव, संत कुमार, राजेंद्र उर्फ बुल्लू, नंदलाल कोटा ग्राम पंचायत सदस्य, जैनेंद्र गुप्ता, कैलाश, अनिल आदि लोगों उपस्थित रहे।
