स्वच्छता ही सेवा थीम स्वभाव स्वच्छता, संस्कार-स्वच्छता का हुआ आयोजन
स्वच्छता ही सेवा थीम स्वभाव स्वच्छता, संस्कार-स्वच्छता का हुआ आयोजन ।

चोपन/सोनभद्र- शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत भारतीय रेल द्वारा आयोजित “ स्वच्छता पखवाड़ा (दिनांक 17/09/2024 से दिनांक 02/10/2024 ) के चौथे दिन, चोपन रेलवे इकाई में “स्वभाव स्वच्छता –संस्कार स्वच्छता” थीम के बैनर तले, एक “स्वच्छता जागरूकता-मैराथन” का आयोजन किया गया | इस मैराथन के शुभारम्भ सर्वप्रथम सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता/चोपन के नेतृत्व में सभी प्रतिभागियों ने “ स्वच्छता शपथ ” लेकर किया गया |

इस मैराथन में रेलवे कर्मचारियों के साथ साथ स्थानीय लोग एवं केन्द्रीय विद्यालय चोपन के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया | इस “मैराथन” का रूट चोपन रेलवे ग्राउंड से लेकर केंद्रीय विद्यालय, चोपन के रास्ते रेलवे कॉलोनी, चोपन तक था, जो करीब 5 किलोमीटर तक की दूरी है | इस मैराथन के पश्चात सभी प्रतिभागियों द्वारा आम जनमानस को पम्प्लेट्स और बैनर्स कि मदद से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया | इस स्वच्छता जागरूकता अभियान में छात्र-छात्राओं की भागीदारी , पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान में भारतीयों के उज्जवल भविष्य को दर्शाता है | इस मैराथन में 100 से अधिक प्रतिभागियों की शिरकत ने इसे एक सफल मैराथन बनाया | इस मौके पर उपेन्द्र प्रसाद सिंह , ओंकार आशीष , तौसिक़ उल्हा , धीरेन्द्र नाथ महतो, अखिलेश कुमार यादव , आनंद कुमार , ए. के. भारती आदि उपस्थित थे।
