सोनभद्र:मामूली कहासुनी को बताया ट्रक लूट,मामला निकला झूठ,पुलिस के पहुंचते ही चालक परिचालक हुए बैकफुट

सोनभद्र:मामूली कहासुनी को बताया ट्रक लूट,मामला निकला झूठ,पुलिस के पहुंचते ही चालक परिचालक हुए बैकफुट

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला – चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला रेलवे ओवर ब्रिज के पास बीते रात एक ट्रक के परिचालक ने अज्ञात बाइक सवार पर आरोप लगाते हुए ट्रक चालक से लूट की वारदात बता कर हड़कंप मचा दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस तो मामला निकला झूठ ,मामूली कहासुनी को बताया दिया था लूट।

मिली जानकारी अनुसार बीती रात थाना चोपन के बग्घानाला रेलवे ओवर ब्रिज के पास चोपन से डाला की तरफ़ जा रही एक ट्रक के परिचालक ने साथ में रहे ट्रक चालक का अज्ञात बाइक सवारों द्वारा रुपया लूट व मारपीट की घटना बताते हुए सोर गुल मचाने लगा ।जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थाना चोपन ,डाला व पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करने लगी तो मामला झूठ निकाला ।
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय चौरसिया ने बताया कि बग्घानाला के पास ट्रक व अज्ञात बाइक की टक्कर होने से बच गया था जिससे अज्ञात बाइक सवारों से ट्रक चालक की कहासूनी हो गई थी जांच पड़ताल किया गया तो लूट की घटना की सूचना गलत थी । वही चौकी प्रभारी डाला शिवकुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक सवारों द्वारा मामूली कहासुनी से नाराज भयभीत होकर ट्रक परिचालक ने मार्ग से जा रहें राहगीरों को लूट की जानकारी दे दिया गया था जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर जांच पड़ताल किया गया तो लूट की घटना गलत पाया गया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]