प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे, जहां वे ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना की पहली वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री अमरावती में एक टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास भी करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी वर्धा में सुबह साढ़े ग्यारह बजे ‘पीएम विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस मौके पर वे योजना के लाभार्थियोंको प्रमाण पत्र और ऋण वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री 18 ट्रेडों के तहत 18 लाभार्थियों को योजना के तहत ऋण वितरित करेंगे। इसके साथ ही योजना के तहत एक साल पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे।

अमरावती में ‘पीएम मित्रा पार्क’ की नींव रखेंगे मोदी
पीएम मोदी अमरावती में ‘पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन्स एंड एप्पेरेल (पीएम मित्रा) पार्क’ शिलान्यास करेंगे। यह पार्क महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) द्वारा 1,000 एकड़ में विकसित किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने वस्त्र उद्योग के लिए सात पीएम मित्रा पार्क स्थापित करने की मंजूरी दी है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]