पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तों के कब्जे से कुल 04 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया

थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तों के कब्जे से कुल 04 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा दिनांक 16.09.2024 को समय लगभग 19.30 बजे रेगुलेटर पुलिया के पास से 02 नफर गांजा तस्करों 1. यश पटेल पुत्र रविन्द्र कुमार सिंह निवासी ग्राम ऊंची खुर्द थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, 2. अभय कुमार पुत्र मुन्नु सिंह निवासी ग्राम ऊंची खुर्द थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र के कब्जे से कुल 04 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0-116/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का विवरण
1- यश पटेल पुत्र रविन्द्र कुमार सिंह निवासी ग्राम ऊंची खुर्द थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र ।
2- अभय कुमार पुत्र मुन्नु सिंह निवासी ग्राम ऊंची खुर्द थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र ।

बरामदगी का विवरण-
04 किलो 450 ग्राम गांजा ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1- उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
2- का0 भूपेन्द्र पाण्डेय थाना पन्नूगंज जपनद सोनभद्र।
3- का0 शिवशंकर सिंह थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]