डूमरडीहा गांव में सर्पदंश से एक महिला हुई अचेत, अस्पताल में इलाज जारी

डूमरडीहा गांव में सर्पदंश से एक महिला हुई अचेत, अस्पताल में इलाज जारी

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में सर्पदंश से एक महिला अचेत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय सुमन देवी पत्नी श्रवण कुमार निवासी डूमरडीहा अपने घर से निकल कर दूसरे घर मे जा रही थी की उसी दौरान किसी सर्प ने पैर में काट लिया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने आनन फानन में महिला को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया। जहाँ इलाज चल रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]