सलईबनवा रेलवे स्टेशन रेल पटरी पर सगदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का सर और धड अलग-अलग मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप
सलईबनवा रेलवे स्टेशन रेल पटरी पर सगदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का सर और धड अलग-अलग मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
सनसनी डाला। आरपीएफ पुलिस थाना चोपन क्षेत्र अन्तर्गत सलईबनवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के रेलवे पटरी पर करीब 26 वर्षीय एक अज्ञात युवक का सिर और धड़ अलग-अलग संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
शव मिलने की सूचना सलाइबनवा रेलवे स्टेशन द्वारा चोपन रेलवे पुलिस को दिया गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही के बाद अंत्यपरीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घटना के संबंध में जीआरपी थाना चोपन पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीती शनिवार की रात्रि करीब 10:30 बजे सलईबनवा रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर देखा गया कि करीब 26 वर्षीय युवक का प्लेटफार्म नंबर एक रेलवे लाइन पटरी पर गर्दन से कट कर सिर से धड़ अलग शव पड़ा हुआ था। मौके पर विधिक कार्यवाही के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के पास से किसी तरह का पहचान पत्र व कागजात नहीं मिला जिससे समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सका।
