गडकरी ने पीएम पद को इनकार करने की एक घटना का खुलासा किया…..

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को पीएम पद को इनकार करने की एक घटना का खुलासा किया। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि एक बार एक नेता ने प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने पर उन्हें समर्थन देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।गडकरी ने कहा कि, पीएम पद को लेकर समर्थन मिलने के प्रस्ताव को उन्होंने यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि उनकी ऐसी कोई लालसा नहीं है। बता दें कि नितिन गडकरी एक पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को सम्मानित भी किया।
