प्रधानमंत्री के आवास में नए सदस्य का आगमन हुआ

प्रधानमंत्री के आवास में नए सदस्य का आगमन हुआ है। पीएम ने खुद नए सदस्य के आगमन की शुभ खबर सबको दी है। पीएम ने इसे लेकर वीडियो और कई तस्वीरें शेयर की है। वीडियो और तस्वीरें दिल पिघलाने वाली है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो पोस्ट कर लिखा है कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है – गाव: सर्वसुख प्रदा:’। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।
