गुजरात के गांधीनगर जिले में मेश्वो नदी में नहाने के दौरान 8 लोगों की डूबकर मौत

गुजरात के गांधीनगर जिले में शुक्रवार शाम मेश्वो नदी में नहाने के दौरान 8 लोगों की डूबकर मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) बीबी मोडिया ने बताया कि डूबने से मरने वाले लोग देहगाम तालुका के वसना सोगती गांव के रहने वाले थे।घटना गांव के निकट हुई।
तलाश एवं बचाव अभियान की निगरानी करने वाले मोडिया ने बताया कि ग्रामीणों का एक समूह गणेश प्रतिमा विसर्जित करने नदी के समीप आया था। उन लोगों को डूबने की घटना के बारे में पता चला और उन्होंने इस बारे में अधिकारियों को सूचित किया।
