चोपन मंडल में भाजपा ने चलाया सदस्यता महाअभियान ।
चोपन मंडल में भाजपा ने चलाया सदस्यता महाअभियान ।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/सोनभद्र – भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार सदस्यता महा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल के अंतर्गत जिला प्रभारी अनिल सिंह के उपस्थिति में नगर के कई बुथो पर जाकर सदस्यता अभियान चलाया गया वहीं प्रभारी अनिल सिंह द्वारा बताया गया कि भाजपा संगठन द्वारा टोल फ्री नंबर 88 000 0 20 24 पर मिस कॉल देना है जिसके मैसेज द्वारा आपको सदस्यता ग्रहण करनी है जिसमें कार्ड बनकर आपके मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगा ।

वही मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि भाजपा की एक ऐसी पार्टी है जहां हर वर्ग ,हर समाज और हर जाति के लोगों का बिना भेदभाव सम्मान होता है उन्होंने कहा कि लोगों में भाजपा से जुड़ने के लिए काफी उत्साह है और पार्टी से जुड़ने के लिए महिलाएं खासकर उत्साहित हैं हम सभी का लक्ष्य है की जनपद में अधिक से अधिक लोग भाजपा से जुड़े इसलिए 17 सितंबर तक घर-घर संपर्क करके सदस्यता करने को लेकर सभी पदाधिकारी को दिशा निर्देशित किया गया है साथ ही विशिष्ट सदस्यता अभियान में प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, चट्टी चौराहा सामाजिक संगठन सहित विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर कैंप के माध्यम से सदस्यता महाअभियान में लोगों के मोबाइल द्वारा मिस कॉल देकर सदस्य बनाने का भी काम किया जाएगा | इस मौके पर संजीव त्रिपाठी, सभासद दिव्य विकास सिंह बिट्टू, विकास चौबे, राजेश अग्रहरी,धर्मेंद्र जायसवाल, अरविंद जायसवाल, पम्मी केशरी, पुनीत पाठक, सुभाष साहनी, विकास सिंह छोटकू, हिमांशु प्रियदर्शी,धर्मशीला देवी,
भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
