केजरीवाल को जमानत मिलने पर खुशी से झूमी पत्नी सुनीता केजरीवाल

सुप्रीम कोर्ट ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत दे दी है। अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल खुशी से गदगद नजर आई।केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलते के तुरंत बाद सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
सुनीता केजरीवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा- “आप परिवार को बधाई! मजबूत बने रहने के लिए बधाई, हमारे अन्य नेताओं की जल्द रिहाई की भी कामना करती हूं।
