पन्नूगंज पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा दिनांक 11.09.2024 को समय रात्रि 21.10 बजे कर्मनाशा नदी पुल बार्डर से चेकिंग के दौरान एक नफर अभियुक्त विकाश कुमार मोदनवाल पुत्र रामविलास निवासी ग्राम नगाव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद मोटर साइकिल के सम्बन्ध में दिनांक 27.06.2024 को थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-470/24 धारा 379 बनाम अज्ञात पंजीकृत है।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-
विकाश कुमार मोदनवाल पुत्र रामविलास निवासी ग्राम नगाव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्षगिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 कुंवर सिंह थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
2. का0 बृजेश कुमार सिंह थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
3. का0 अमृतलाल थान पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
4. का0 शिवशंकर सिंह थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
