मगध एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, देखते ही देखते दो हिस्सों में बंटी ट्रेन

बिहार के बक्सर जिले में डुमरांव और रघुनाथपुर स्टेशन के पास धरौली में रेल हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मगध एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि, पटरी से उतरने की बात अभी सत्यापित नहीं हो पा रही है

बता दें कि मगध एक्सप्रेस नई दिल्ली से पटना जा रही थी। ट्रेन संख्या 20802 डाउन डुमरांव रेलवे स्टेशन से 8 मिनट के विलंब से सुबह 11:00 बजे चली थी। 11.06 बजे यह ट्रेन टुड़ीगंज स्टेशन से आगे बढ़ी। करीब 1 मिनट के बाद ही यह हादसा हो गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]