पंजाब के बॉर्डर एरिया का दौरा करेंगे राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया

पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 25 सितंबर से पंजाब के बॉर्डर एरिया का दौरा करेंगे। राज्यपाल कटारिया इस दौरान पाकिस्तान से लगते पंजाब के बॉर्डर में 6 जिलों में जाकर वहां के हालातों को समझने की कोशिश करेंगे।राज्यपाल बॉर्डर एरिया की सुरक्षा संभाल रही फ्रंटलाइन बीएसएफ, दूसरा पंजाब पुलिस जवानों और स्थानीय गांवों के लोगों से बातचीत कर रोज पेश आनी वाली समस्याओं को समझेंगे। अपने दौरे के दौरान वह सीमा पर बीएसएफ, पंजाब पुलिस और स्थानीय लोगों से भी मिलेंगे।
