उपजिलाधिकारी तथा अधिवक्ता दीपेश दीक्षित की मैराथन पहल से ,राममंदिर ओबरा विवाद का पटाक्षेप।
उपजिलाधिकारी तथा अधिवक्ता दीपेश दीक्षित की मैराथन पहल से ,राममंदिर ओबरा विवाद का पटाक्षेप।

राजेश तिवारी (संवाददाता)
सोनभद्र/ओबरा-विधुत राजधानी ओबरा के हृदय स्थल पर पुरातन राम मंदिर अवस्थित है।नगर के महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन राममंदिर परिसर में संपादित होते हैं।मंदिर में धर्मशाला,मानसभवन के साथ काफी बड़ा मैदान है,जहां बच्चे खेलते हैं।प्रतिवर्ष रामलीला,रासलीला व प्रदर्शनी का आयोजन होता है।मंदिर से प्राप्त आय से परिसर की व्यवस्था की जाती है।कुछ दिनों से कमेटी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था।शासकीय अधिवक्ता दीपेश दीक्षित ने संवेदनशील उपजिलाधिकारी से समस्या निस्तारण की अपील किए। नगर के प्रतिष्ठित मंदिर की समस्या को यशस्वी उपजिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह एवं शासकीय अधिवक्ता दीपेश दीक्षित ने दोनों पक्ष के सम्मानित लोगों के साथ बैठक कर सुलह समझौता के आधार पर सुलझा दिया।उपजिलाधिकारी महोदय की दूरदर्शिता की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।समझौता में तय हुआ, कि दशहरा त्यौहार बाद दोनों पक्षों से तीन तीन लोग तथा प्रशासन से दो लोग नामित होकर, एक चुनाव कमेटी बनेगी ,जो राममंदिर कमेटी का चुनाव संपन्न कराएगी।वार्ता में नीलकंठ तिवारी,आलोक भाटिया,विशाल गुप्ता,आदि मौजूद रहे।
