डिलीवरी से पहले दीपिका पादुकोण पहुंची सिद्धिविनायक मंदिर
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। इस साल सितंबर माह में ही एक्ट्रेस की डिलीवरी होगी।6 सितंबर को दीपिका और रणवीर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया। एक्ट्रेस हरे रंग की बनारसी साड़ी पहनी नजर आईं। उनके साथ रणवीर ऑफ वाइट कुर्ता पयजामा लुक में देखे गए। अभिनेत्री ट्रेडिशनल लुक में मंदिर पहुंची थी, तो वहीं रणवीर उनका हाथ थामें भाड़ से बचाते हुए सुरक्षित मंदिर के अंदर ले जाते दिखे।
