तूफान ‘यागी’ ने शुक्रवार को चीन के द्वीपीय प्रांत हैनान में दस्तक दी…..
हांगकांग को पार करने के बाद शक्तिशाली तूफान ‘यागी’ ने शुक्रवार को चीन के द्वीपीय प्रांत हैनान में दस्तक दी। इसकी वजह से वहां का स्थानीय जनजीवन प्रभावित हुआ है।यागी तूफान के कारण करीब 245 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। मौसम विभाग ने तूफान स्थानीय समय के अनुसार अपराह्न चार बजकर करीब 20 मिनट पर प्रांत के वेनचांग शहर पहुंचा और इसके बेइबू खाड़ी की ओर बढ़ने से पहले द्वीप के अन्य हिस्सों को प्रभावित करने की आशंका है।
