सीताराम येचुरी का एम्स में इलाज जारी…..
सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी का एम्स में इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पूर्व राज्यसभा सांसद और CPM महासचिव सीताराम येचुरी को पिछले महीने 20 अगस्त को दिल्ली एम्स के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था।गुरुवार (05 सितंबर) की रात सीताराम येचुरी को एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया था। जानकारी के मुताबिक सीताराम येचुरी के लंग्स में इंफेक्शन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है।
