शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी देश के 50 टीचरों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित

डॉ. सर्वपल्ली कृष्णन की जयंती के अवसर पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया रहा है. आपको बता दें कि शिक्षक दिवस के मौके पर हर साल शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग देश के सभी राज्यों के बेस्ट टीचर्स को चयनित करता है.

इसके बाद उन टीचर्स को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है. इस बार देशभर के 50 टीचर्स को इस सम्मान को देने के लिए बुलाया गया है. आज शाम करीब 4 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन सभी टीचर्स को दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित किया जाएगा

इस पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए देश के 28 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संगठनों से टीचर्स चुने गए हैं. इस लिस्ट में 34 पुरुष और 16 महिला शिक्षक शामिल हैं. इनमें 2 दिव्यांग शिक्षक और 1 विशेष रूप से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के साथ काम करने वाले शिक्षक का नाम शामिल है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]