दुद्धी एसडीएम बने निखिल यादव
दुद्धी एसडीएम बने निखिल यादव

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी तहसील के नए उप जिला अधिकारी निखिल यादव ने आज बुधवार को दोपहर में तहसील मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एसडीएम रहे सुरेश राय को यहां से हटाकर मुख्यालय कर दिया गया है। नए उप जिलाधिकारी निखिल यादव ने कार्य भार ग्रहण करने के बाद तहसील मुख्यालय के विभिन्न पटलो का विधिवत निरीक्षण किया। पटल कार्यरत कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। वे जिला मुख्यालय से स्थानांतरित होकर यहां आए हुए है।सुरेश राय को जिला मुख्यालय पर ओसी बनाया गया है।
