रामपुर बरकोनिया पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 06 नफर अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी आजीवन कारावास की सजा –

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत जनपद सोनभद्र के मॉनिटरिंग सेल/थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 06 नफर अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी आजीवन कारावास की सजा –

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत प्रदेश में घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने एवं अपराधियों को मा0 न्यायालय में अधिकाधिक सजा कराये जाने हेतु विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्वक निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण तथा मा0 न्यायालय में सघन पैरवी हेतु गम्भीर एवं सनसनीखेज अपराध को चिन्हित कर उनकी प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाए जाने के लिए निर्देशित कार्य योजना के क्रम में मॉनिटरिंग सेल/थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा थाना रामपुर बरकोनिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-30/2017 धारा 302, 147, 148, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में 06 नफर अभियुक्तगण *1. शम्भू धांगर पुत्र बच्चन धांगर 2. विनोद धांगर पुत्र बच्चन धांगर 3. अच्छे लाल धांगर पुत्र जमीदार धांगर 4. धरम् धांगर पुत्र लच्छन धांगर 5. जय सिंह चेरो पुत्र राम जनम चेरो 6. विजय चेरो पुत्र राम जनम चेरो समस्त निवासीगण ग्राम दरमा थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 03.09.2024 को माननीय न्यायालय ए0एस0जे0 प्रथम सोनभद्र द्वारा प्रत्येक अभियुक्तगण उपरोक्त को *धारा 302 सपठित धारा 148 भादवि में आजीवन कारावास व 20-20 हजार रुपये के अर्थदण्ड , अर्थदण्ड न अदा करने पर चार-चार माह के अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा व धारा 147, 148 व 504 भादवि में प्रत्येक को क्रमशः दो वर्ष, तीन वर्ष तथा दो वर्ष के सश्रम कारावास व कुल सात हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । अर्थदण्ड न अदा करने पर एक-एक माह के अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।* अभियुक्तगण द्वारा जेल में बितायी गई सजा समायोजित की जाएगी ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]