BJP ने टिकट नहीं दिया तो कांग्रेस से लड़ूंगा चुनाव’ आर-पार के मूड में पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह…….

हरियाणा में टिकट बंटवारे से पहले ही बीजेपी में बगावत के सुर नजर आने लगे हैं. कई नेताओं ने टिकट को लेकर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. इसी बीच पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह का भी बयान आया है.उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में कुछ ऐसे लोग हैं जो मेरे पक्ष में हैं, जबकि कुछ ऐसे भी हैं जो मेरे खिलाफ हैं. लेकिन, मैं निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ूंगा. हरियाणा में दो पार्टियां हैं- बीजेपी और कांग्रेस. अगर एक पार्टी ने मुझे टिकट देने से इनकार कर दिया तो मैं दूसरी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ूंगा.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]