डाला नगर पंचायत के अन्तर्गत नई बस्ती में डायरिया का कहर, क्षेत्र में मचा हडकम्प
डाला नगर पंचायत के अन्तर्गत नई बस्ती में डायरिया का कहर, क्षेत्र में मचा हडकम्प।

राजेश तिवारी (संवाददाता)
ओबरा /सोनभद्र – चोपन विकास खण्ड के नगर पंचायत डाला वार्ड नं 7 आदिवासी बस्ती में डायरिया की चपेट में आने से बच्चों समेत कई लोग बीमार हो गये और वहीं हालत गंभीर होने चोपन सीएचसी सहित जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर 7 नई बस्ती डाला देहात बैगा आदिवासी बस्ती में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ोत्तरी देखकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रहवासियों के घर पहुंचकर दो दिन से इलाज करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में डायरिया की चपेट में आने से रिशु उम्र लगभग 5 वर्ष पुत्र स्व रामबिलास बैगा की बीते 22 अगस्त को तबियत खराब हो गयी थी जिसे परिजनों द्वारा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र भेज दिया गया जिसे परिजन चोपन सीएचसी ले गये जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पहुंची स्वास्थ्य विभाग टीम ने गुरुवार को डायरिया की चपेट में आये प्रदीप उम्र 5 वर्ष पुत्र प्रहलाद ,सोनाली उम 2 वर्ष पुत्री विनोद, आकाश उम्र 8 वर्ष पुत्र मोहन, धनभगिया उम्र 55 वर्ष पत्नी बंसी, उर्मिला उम्र 30 वर्ष पत्नी मोहन, फूल कुमारी उम्र 35 वर्ष पत्नी विनोद ,सूरज उम्र 11 वर्ष पुत्र राणा ,बलवंती उम्र 30 वर्ष पत्नी प्रहलाद आदि बैगा बस्ती का जांच कर तत्काल उपचार शुरू कर दिया गया। इसी क्रम में बतातें चलें कि कुछ दिन से डायरिया जैसे भयावह बीमारी से जूझ रहे रोहित उम्र 9 वर्ष पुत्र रामविलास, लल्ला उम्र 15वर्ष पुत्र रामविलास,लक्ष्मी 19 वर्ष पुत्री रामविलास ,संतोषी उम्र 29 वर्ष पत्नी देवराज का उपचार चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला चिकित्सालय में चल रहा है।स्थानीय लोगो ने बताया कि बारिश के मौसम में भी नगर पंचायत के आलाधिकारी स्वास्थ्य के प्रति संजीदा नहीं हैं और न ही नगर क्षेत्र सहित तमाम क्षेत्रों में मच्छररोधी आदि दवाओं का छिड़काव नहीं किया जा रहा है जिसके फलस्वरुप क्षेत्र में डायरिया का कहर जारी है। जिससे लोगों के मन में भय बना हुआ है।
