मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला…..

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले सभी दलों का प्रचार-प्रसार जोरों पर है. इस दौरान नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है.उन्होंने कहा, “राहुल गांधी झूठ की स्क्रिप्ट लिखते हैं और कांग्रेस के नेता उसे फैलाने का काम करते हैं. हिमाचल में एक लाख नौकरी देने का झूठ कांग्रेस ने बोला, आज तक एक भी सरकारी नौकरी नहीं निकली.”सीएम सैनी ने आगे कहा, “कांग्रेस ने कर्नाटक में 2 हजार रुपये महीना देने की बात कही थी. अभी तक एक भी महिला को 5 पैसे तक नहीं दिए गए, सिर्फ वोट ले लिए गए. तेलंगाना में भी सारे सरकारी पदों पर भर्ती करने की घोषणा मैनिफेस्टो में की गई थी, वहां भी झूठ की स्क्रिप्ट लिखी गई थी लेकिन वहां भी एक साल के अंदर कोई भर्ती नहीं निकाली गई.”सीएम सैनी ने कहा, “मैं कांग्रेस के नेताओं से कहना चाहूंगा कि इतना झूठ मत फैलाइये, जितनी आपकी चादर है उतना पैर पसारिये, क्यों लोगों को अंधेरे में रखकर देश को पीछे धकेलने का काम कर रहे हैं.”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]