तमिल एक्ट्रेस कुट्टी पद्मिनी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इंडस्ट्री के सारे गंदे राज खोले

जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद से मलयालम इंडस्ट्री में हरकंप मचा हुआ है. अब तक कई महिलाओं ने डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और एक्टर्स पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.इस बीच कई एक्ट्रेस भी अपनी दास्तां बयान कर चुकी हैं. अब तमिल एक्ट्रेस कुट्टी पद्मिनी ने भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इंडस्ट्री के सारे गंदे राज खोल दिए हैं.

एक इंटरव्यू में पद्मिनी ने यौन उत्पीड़न के बारे में बात करते हुए कहा कि इसके कारण कई महिलाओं ने अपनी जान तक दे दी. सिंगर चिन्मई और एक्ट्रेस श्रीरेड्डी ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी लेकिन उनको बैन कर दिया गया. अब सालों बाद पद्मिनी ने इन दोनों पर बैन लगाने पर सवाल उठाए हैं.

पद्मिनी ने कही ये बात

पद्मिनी ने कहा- ये प्रोफेशन भी बाकी प्रोफेशन की तरह डॉक्टर, वकील या आईटी की तरह है. यहां पर भी देह व्यापार होने लगा? जो कि बहुत गलत है. पद्मिनी ने बताया- डायरेक्टर्स और टैक्निशियन्स टीवी सीरियल्स में महिला कलाकारों से संग यौन संबंध बनाने की मांग करते हैं. इसको लेकर कई महिलाएं शिकायत करती हैं लेकिन उनके आरोप सिद्ध नहीं हो पाते हैं वहीं कुछ इसको मर्जी से करती हैं क्योंकि इससे उनकी अच्छी कमाई होती है.

पद्मिनी ने आगे कहा- कई महिलाओं ने इस कारण से अपनी जान गवा दी है. एक्ट्रेस ने बताया- जब वो चाइल्ड आर्टिस्ट थीं तब उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था. जब उनकी मां ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उनको हिंदी सिनेमा से बाहर निकाल दिया गया था.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]