भेड़ियों ने सीतापुर में दी दस्तक,……

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में अभी भी दो आदमखोर भेड़ियों की तलाश में वन विभाग की 12 टीमें लगी हुई हैं. सीतापुर में भी भेड़ियों ने दस्तक दे दी. एक ही रात में कई लोगों पर भेड़ियों ने हमला किया, जिसमें एक विरद्ध महिला की मौत हो गई. चार बच्चों सहित पांच लोग घायल हैं.पूरा मामला सदरपुर थाना इलाके का है, जहां तीन दिनों से भेड़ियों का आतंक देखने को मिल रहा है. लोगों में दहशत इस कदर है किवे झुंड बनाकर लाठी-डंडों से लैस होकर बाहर निकल रहे हैं. बच्चों और मवेशियों को भी घरों में कैद कर दिया गया है. हालांकि, वन विभाग पूरी घटना से अनजान बना हुआ है. दरअसल, भेड़िए ने सोमवार की रात एक 80 वर्षीया महिला को अपना शिकार बनाया. सैफुल्ला नाम की महिला पर भेड़ियों ने उस वक्त हमला किया जब वह शौच के लिए गई थी. हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई.इसके बाद अगले दिन मंगलवार को गांव के ही वसीम का लड़का बकरी चराने गया था, तभी भेड़िए ने हमला कर दिया. इस हमले में एक बकरी की मौत हो गई. इसके बाद भेड़िए ने एक के बाद एक कैसरजहां, मोहममद शफी, सरफराज (6), नाहिद (3), मंजीत (10) और कन्हैया (8) पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. गांव वालों का दावा है कि सभी हमले भेड़िए ने ही किये हैं.
