हूती के लड़ाकों ने 10 लाख बैरल तेल लेकर जा रहे जहाज को बारूद से उड़ा दिया…….

यमन के विद्रोही गुट हूती ने एक बार फिर तनाव फैलाने का काम किया है. हूती के लड़ाकों ने 10 लाख बैरल तेल लेकर जा रहे जहाज को बारूद से उड़ा दिया.इस खौफनाक मंजर का हूती ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उनके लड़ाके तेल टैंकर सोनियन पर चढ़ते और उस जहाज पर विस्फोटक उड़ते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि यह हमला इस महीने की शुरुआत में लाल सागर में हमला किया गया था. अमेरिका भी इस हमले को लेकर चिंतित है.हूती की ओर से गुरुवार को यह फुटेज ऐसे समय जारी किया गया है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह चिंता जताई जा रही है कि ग्रीक के झंडे वाले इस जहाज से बड़े स्तर पर तेल रिसाव हो सकता है. अमेरिका भी हमले को लेकर चिंतित है. लाल सागर में हूती विद्रोहियों की ओर से हमला किए गए जहाज से तेल लीक हो रहा है. साथ ही उसने दुनिया के सबसे व्यस्त जलमार्गों में से एक में “संभावित पर्यावरणीय आपदा” की चेतावनी दी है. तेल रिसाव की वजह से पर्यावरण पर खासा असर पड़ सकता है. इस क्षेत्र में परिवहन को भी खतरा हो सकता है. जहाज में करीब 10 लाख बैरल कच्चा तेल रखा हुआ था.
