राजस्थान के जयपुर में एक निर्माणाधीन इमारत भरभराकर गिरी मलबे में 4-5 लोगों के दबे होने की आशंका

राजस्थान के जयपुर में एक निर्माणाधीन इमारत भरभराकर गिर गई। जानकारी के मुताबिक, मलबे में 4-5 लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

जवाहर नगर में यह घटना करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके की बिजली सप्लाई रोक दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इमारत निर्माणाधीन थी और गुरुवार को इस इमारत क दीवार में दरार आ गई थी, जिस कारण यह पूरी बिल्डिंग गिर गई। वहीं, हादसे के समय इमारत के अंदर कितने लोग से इसका पता लगाया जा रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]