श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान
श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत जनपद सोनभद्र के मॉनिटरिंग सेल/थाना चोपन पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप एनडीपीएस से सम्बन्धित प्रकरण में 01 नफर अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा –

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत जनपद सोनभद्र के मॉनिटरिंग सेल/थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0-805/2010 धारा 8/20/22 एनडीपीएस एक्ट में 01 नफर अभियुक्त गुड्डू उर्फ महताब पुत्र हामीद अली निववासी चूड़ी गली शीतला मंदिर के पास ओबरा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 28.08.2024 को माननीय न्यायालय एएसजे एनडीपीएस कोर्ट सोनभद्र द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 02 वर्ष के सश्रम कारावास व रुपये 10,000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया, अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
