बर्थडे पर नेहा धूपिया ने दिल खोलकर किया डांस

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया अंगद बेदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं. वे अक्सर एक-दूसरे के साथ-साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं.
वहीं कपल के बच्चें भी उनके साथ मस्ती करते हुए स्पॉट होते हैं. नेहा धूपिया एक मॉडल, एक्ट्रेस होस्ट रही हैं. दीवा ने हाल में अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. एक्ट्रेस इस मौके पर फैमिली के साथ बर्थडे पार्टी मनाने मालदीव में वेकेशन पर गई हैं. सोशल मीडिया पर नेहा धूपिया की बर्थडे पार्टी की फोटोज सामने आई हैं.
नेहा धूपिया ने हाल ही में मालदीव में ग्रैंड बर्थडे पार्टी आयोजित की है. नेहा के जन्मदिन के जश्न के दौरान उनके पति अंगद बेदी बच्चे भी शामिल रहे. कपल का एक रोमांटिक वीडियो भी वायरल हो रहा है.
बर्थडे पर नेहा धूपिया ने दिल खोलकर किया डांस
आज, 28 अगस्त, 2024 को नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने मालदीव में अपने जन्मदिन की छुट्टियों की झलक दिखाई. रील की शुरुआत उनके जन्मदिन के केक से हुई, जिसे फिल्म रील, पॉपकॉर्न क्लैपरबोर्ड से सजाया गया था. सिनेमा थीम का ये केक बेहद खूबसूरत लग रहा है. फिर नेहा अपने पति अंगद बेदी अपने बच्चों के साथ लाइव म्यूजिक पर दिल खोलकर नाचती नजर आईं. समंदर किनारे दीवा ने सुनहरी रोशनी के बीच डांस किया.
अगंद बेदी ने लेडी लव पर लुटाया प्यार
कैप्शन में नेहा ने लिखा, “अपने सबसे खास लोगों के साथ कुछ खास यादों की एक झलक शेयर कर रही हूं. इससे पहले अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नेहा को रोमांटिक बर्थडे विश किया. उन्होंने मालदीव से फोटो साझा की जिनमें नेहा हाथों में फूलों का बुके लिए हुए खुश दिख रही थीं.
अंगद ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वे होटल के कमरे में नेहा को ‘हैप्पी बर्थडे’ गाते हुए जगाते नजर आ रहे हैं. कैप्शन में अंगद ने लिखा, “मेरी वंडरवुमन को जन्मदिन की शुभकामनाएं.. हमारे खूबसूरत बच्चों की मां को.. हाउसवुमेन को.. उसे जो सबको एक साथ रखती है. ब्रह्मांड की सबसे खूबसूरत महिला को.. मैं तुमसे प्यार करता हूं। @नेहाधुपिया.”
