ऑस्ट्रेलिया में नकली विलन की भूमिका निभाएंगे विराट कोहली

भारतीय टीम अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारियों में जुट गई है. इस दौरे से पहले विराट कोहली घरेलू क्रिकेट में तो नहीं खेलेंगे लेकिन वह बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलकर खुद को लाल गेंद के फॉर्मेट के लिए तैयार करेंगे.इस बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ियों ने जुबानी क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है. इस कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ज्योफ डॉसन ने विराट पर निशाना साधते हुए उन्हें नकली विलेन बता दिया है. डॉसन ने यहां विराट की तारीफ भी की है.

दरअसल ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और उसके पूर्व क्रिकेटर मैदान के बाहर विराट पर ही लगातार हमला करते नजर आएंगे. कंगारू टीम इस तरह के माइंड गेम खेलने में माहिर है और वह जानती है कि अगर विराट को वह दूसरी चीजों में उलझा देते हैं तो उनकी टीम के लिए मौका बन सकता है. इसके अलावा कंगारुओं को स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर भी नजन होगी. डॉसन ने उन्हें ही इस सीरीज का असली विलेन करार दिया है.

डॉसन मिड-डे से बात कर रहे थे. इस चर्चा में उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली जसप्रीत बुमराह के आकर्षक स्वभाव के सामने नकली विलेन की भूमिका निभाएंगे. बुमराह को आधा जीवन फाइन लेग (तेज गेंदबाज ज्यादातर मौकों पर यहीं फील्डिंग करते हैं) पर बिताने का विशेषाधिकार है. यह उन्हें दर्शकों बातचीत करने, मुस्कान और दिल जीतने का मौका देता है. वहीं कोहली इनफील्ड में तैनात रहकर जोरदार अपील करेंगे. शानदान फील्डिंग करेंगे और किसी भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से बातचीत करने का मौका नहीं छोड़ेंगे.’

इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों को भी कोहली जैसे प्रतिद्वंद्वी पसंद हैं. अगर वह विरोधी की भूमिका निभाते हैं तो वे उन्हें परेशान कर सकते हैं. लेकिन यह भी गारंटी है कि अगर वह यहां फिफ्टी या हंड्रेड बनाते हैं तो फैन्स उनका जोरदार स्वागत करेंगे.’

उन्होंने कहा, ‘विराट को ऑस्ट्रेलिया पसंद है और उन्होंने अपने पहले दौरे से ही यह बात साबित की है. यहां की उछाल और गति उनके खेल के लिए अनुकूल थी. लेकिन साल 2024 में सवाल यह है क्या उनके पास अभी भी ऑस्ट्रेलिया के घरेलू मैदानों पर उनके आक्रमण को मात देने के लिए वह पैनी धार बची है. मैं उन्हें बाहर नहीं गिनूंगा.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]