पाकिस्तान के पंजाब प्रांत मे बस हादसा ,कम से कम 29 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत बहुत घातक बस हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि पंजाब प्रांत में यात्रियों को लेकर जा रही एक बस आज खाई में गिर गई। इस दुर्घटना के कारण कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई।मीडिया में जारी खबरों में यह जानकारी दी गई। पाकिस्तानी चैनल ‘जियो न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बस में 30 लोग मौजूद थे और यह हवेली कहुटा से रावलपिंडी की ओर जा रही थी। उसने बताया कि यह हादसा पाना पुल के पास हुआ।

खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पहाड़ी क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय निवासी बस से शवों को निकाल रहे हैं, जबकि पुलिस और बचाव दल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]