थाना समाधान दीवस पर 7 प्रार्थना पत्र में 3 का हुआ निस्तारण
थाना समाधान दीवस पर 7 प्रार्थना पत्र में 3 का हुआ निस्तारण ।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/ सोनभद्र – शनिवार को थाना समाधान दीवस पर तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में फरियादियों की फरियाद सुनी गई । राजस्व से संबंधित चार प्रार्थना पत्र मिला तथा पुलिस से संबंधित तीन प्रार्थना पत्र मिला जहां पुलिस से संबंधित तीन मामले का मौके पर निस्तारण किया गया तथा राजस्व से सम्बन्धित 4 प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया | इस दौरान अपराध निरिक्षक इरफान अली, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव सहित राजस्व विभाग से जुड़े क्षेत्रीय लेखपाल गण मौजूद रहे।
