जनपद के कुल-06 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं निर्विघ्न रुप से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत सुरक्षा/यातायात व्यवस्था हेतु किए गए हैं व्यापक बंदोबस्त
जनपद के कुल-06 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं निर्विघ्न रुप से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत सुरक्षा/यातायात व्यवस्था हेतु किए गए हैं व्यापक बंदोबस्त-
*आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा को निर्बाध रुप से सकुशल एवं त्रुटिरहित सम्पन्न कराने के दृष्टिगत डा0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा परीक्षा केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज लोढ़ी, सोनभद्र व कन्ट्रोल रुम में लगे सीसीटीवी कैमरों का औचक भ्रमण/निरीक्षण कर गहनता से चेकिंग करने व लगातार निगरानी रखने हेतु दिय गये सख्त निर्देश-
*सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में सम्बंधित को दिए जा रहे आवश्यक दिशा-निर्देश-*
*सभी परीक्षा केंद्रों व प्रमुख स्थानों/चौराहों पर लगाई गई है पर्याप्त पुलिस बल व क्यूआरटी टीम की ड्यूटी-*
*सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा को पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से कराया जा रहा सम्पन्न-
*सुगम यातायात व्यवस्था हेतु सभी चौराहों/तिराहों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात कर्मी हैं तैनात-*
*सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों की, की जा रही सतत निगरानी-*
*आपत्तिजनक/भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त वैधानिक कार्यवाही-*
आज दिनांक-23.08.2024 से जनपद के कुल-06 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित “उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी सीधी भर्ती लिखित परीक्षा” को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत डा0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक लोढ़ी, सोनभद्र परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था व परीक्षा केन्द्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों की चेकिंग की गयी । पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम में परीक्षा केन्द्रों की निगरानी में लगे सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र सहित समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना चौकी/प्रभारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।
सभी परीक्षा केन्द्रों, प्रमुख स्थानों/ चौराहों पर क्यूआरटी टीम, पीएसी सहित पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है । सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं । सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसमें क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में ड्युटी में लगे पुलिसकर्मियों द्वारा अनवरत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है । सुगम यातायात व्यवस्था हेतु सभी चौराहों/तिराहों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात कर्मी तैनात हैं ।
*सोशल मीडिया टीम व अभिसूचना तंत्र पूर्ण रूप से सक्रिय है । सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों की सतत निगरानी की जा रही है । आपत्तिजनक/भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।*
