डा0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कुशल निर्देशन में थाना चोपन पुलिस की साइबर टीम द्वारा आवेदक के बैंक खाते से फ्राड किये गये सम्पूर्ण धनराशि 4200/- रुपये को कराया गया वापस
डा0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कुशल निर्देशन में थाना चोपन पुलिस की साइबर टीम द्वारा आवेदक के बैंक खाते से फ्राड किये गये सम्पूर्ण धनराशि 4200/- रुपये को कराया गया वापस-
धनराशि अपने बैंक खाते में पाकर आवेदक द्वारा किया गया सोनभद्र पुलिस का हृदय से धन्यवाद।
आवेदक दुर्गाशंकर उपाध्याय पुत्र सुरेश प्रसाद उपाध्याय निवासी कोटा खास डाला, थाना चोपन, सोनभद्र द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा टेलीग्राम लिंक के माध्यम से मेरे खाते से 4200 रुपये का धोखाधड़ी कर लिया गया है । जनपद में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा साइबर अपराध के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित निस्तारण करने हेतु साइबर क्राइम थाना व साइबर पुलिस थाना को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुपालन में व प्राप्त शिकायत के सम्बन्ध में थाना चोपन पुलिस की साइबर टीम द्वारा आवेदन पत्र का अवलोकन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक शाखा से सम्पर्क स्थापित करते हुए फ्राड किये गये सम्पूर्ण धनराशि कुल 4200/- रुपये मूल बैंक खाते में वापस कराया गया । आवेदक द्वारा अपने बैंक खाते से गयी धनराशि वापस पाकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र व साइबर थाना चोपन पुलिस की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सोनभद्र पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।
*साइबर क्राइम के शिकार हो जाने पर साइबर हेल्प लाइन नम्बर-1930 व जनपद की साइबर क्राइम सेल/थाना से तत्काल संम्पर्क करें , जिससे समय रहते आपकी सहायता कर फ्रॉड तरीके से गयी धनराशि को वापस कराया जा सकें।
पुलिस टीम का विवरण-
1.प्रभारी निरीक्षक श्री विजय कुमार चौरसिया, थाना चोपन, सोनभद्र ।
2.निरीक्षक अपराध/साइबर प्रभारी श्री इरफान अली, थाना चोपन, सोनभद्र ।
3.कम्युटर आपरेटर सुशील कुमार, आरक्षी सुनील कुमार, थाना चोपन, सोनभद्र ।
