आयशा टाकिया ने फिर कराई प्लास्टिक सर्जरी

आयशा टाकिया ने साल 2004 में फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. उन्हें असल पहचान सलमान खान संग ‘वांटेड’ में काम करने के बाद मिली थी फिल्मी करियर कुछ खास सफल न रहने के बाद आयशा टाकिया ने शादी कर पर्दे से दूरी बना ली. इन दिनों ये एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं, लेकिन वह अपने किसी प्रोजेक्ट की वजह से नहीं बल्कि अपने लुक्स से चर्चा में बनी हुई है
हाल ही में आयशा टाकिया ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज साझा की थीं जिनमें उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल है. इन फोटोज में आयशा का लुक पूरी तरह से बदल चुका है जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि शायद आयशा टाकिया ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है.

सर्जरी के लिए हो रहीं ट्रोल
प्लास्टिक सर्जरी की वजह से ‘वांटेड’ एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया जा रहा है. कई यूजर्स ने उनके फोटोज और वीडियोज पर कमेंट कर उनका खूब मजाक उड़ाया है. एक यूजर लिखते हैं, ‘आयशा टाकिया नहीं, आयशा क्या किया’. वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ये तुने क्या किया’. वहीं कई ने कहा कि उन्होंने अपना चेहरा बर्बाद कर लिया है.पहले भी उड़ा था खूब मजाक
बता दें, आयशा टाकिया इससे पहले भी प्लास्टिक सर्जरी करा चुकी हैं. उन्होंने लिप फिलर की सर्जरी कराई थी जिसके बाद उनका चेहरा खराब हो गया था. सर्जरी के बाद से आयशा टाकिया फिल्मी पर्दे से पूरी तरह दूर हो गईं.

वहीं, आयशा टाकिया के कई फैंस ने सामने आकर उनका बचाव किया है. कई फैंस ने एक्ट्रेस के इस नए लुक की तुलना बार्बी से की है. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, तुम बिल्कुल बार्बी लग रही हो. वहीं दूसरे फैन लिखते हैं, ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की’.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]