भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अगले साल इंग्लैंड में होने वाले सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अगले साल इंग्लैंड में होने वाले सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस दौरे पर भारतीय टीम को 5 मैच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. दोनों टीमों के बीच पिछले तीन सीरीज 5 मैचों की खेली गई है.इस सीरीज की शुरुआत 20 जून से हेडिंग्ले टेस्ट से होगी.
भारत को जून में इंग्लैंड के दौरे पर जाना है. भारत की टीम जब पिछली बार इंग्लैंड के दौरे पर गई थी. तब काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली थी और भारत का पलड़ा भारी भी नजर आ रहा था.

भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट, हेडिंग्ले – 20 से 24 जून, 2025

दूसरा टेस्ट, बर्मिंघम – 2 से 6 जुलाई, 2025

तीसरा टेस्ट, लॉर्ड्स – 10 से 14 जुलाई, 2025

चौथा टेस्ट, ओल्ड ट्रैफर्ड – 23 से 27 जुलाई, 2025

पांचवां टेस्ट, ओवल – 31 जुलाई से 4 अगस्त, 2025भारत और इंग्लैंड के बीच इसी साल घर पर सीरीज खेली गई थी. जहां भारत ने इंग्लैंड को 4 – 1 से मात दे दी थी. इंग्लैंड की टीम अपने घर पर काफी मजबूत मानी जाती है. पिछले बार साल 2022 में इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टीम गई थी. जहां पर सीरीज 2 – 2 से बराबर हो गई थी. रोहित शर्मा को टेस्ट चैपियनशिप के ठीक बाद ही ये सीरीज खेलनी है. जोकि नए कोच गौतम गंभीर के लिए भी एक बड़ी परीक्षा होगी.

महिला टीम का भी शेड्यूल आया सामने

भारतीय महिला टीम भी जून के महीने में इंग्लैंड के दौरे पर होगी. जिसमें भारत को 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. टी20 सीरीज का पहला मैच 28 जून को ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाएगा. वही आखिरी टी20 मैच 12 जुलाई को एजबेस्टन , बर्मिंघम में खेला जाएगा. इसके बाद 16 जुलाई से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]