नवटोलिया: संदिग्ध परिस्थितियों में कटहल के पेड़ मे रस्सी के सहारे लटकते युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

नवटोलिया: संदिग्ध परिस्थितियों में कटहल के पेड़ मे रस्सी के सहारे लटकते युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटा के नवटोलिया में घर के पास संदिग्ध परिस्थितियो मे 27 वर्षीय युवक का कटहल के पेड़ पर रस्सी से सहारे लटकते हुआ शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना के संबंध में मृतक के पिता सुखराज निवासी नवटोलिया थाना चोपन ने बताया मेरा पुत्र महेंद्र उम्र करीब 27 वर्ष जो वाहन चलाने का काम करता था सोमवार की बीती रात शराब की नशे में घर पर घरेलू उपकरणों को तोड़फोड़ करने के बाद घर के पीछे कुछ ही दूरी पर कटहल की पेड़ के पास जाकर किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। जिसे घर पर आए मेहमानों ने अंदर बुलाया लेकिन वह नही आया । फिर सभी लोग सोने चले गए, आज सुबह 4:00 बजे भोर में मैंने देखा कि घर के पास कुछ ही दूरी पर पिछे कटहल के पेड़ में उसका शव रस्सी के सहारे लटक रहा था। मैं उसे बचाने के प्रयास में कुछ लोगों के सहयोग से नीचे उतार दिया देखा कि उसकी मृत्यु हो चुकी थीं।
घटना की सूचना के बाद चोपन थाना के उपनिरीक्षक मेराज खान व पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]